फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सांप्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज कासगंज कोतवाली परिसर में 'पीस कमेटी' (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की अध्यक्षता में संपन्न हुई l इस बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जुलूस के रूट चार्ट पर विस्तार से चर्चा की।प्रशासन ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, अफवाह या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ IT एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित नागरिकों ने बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ त्योहारों को संपन्न कराएंगे।थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने जनता से अपील करते हुए कहा, कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आम जन पुलिस की आंख और कान बनकर सहयोग करें। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

