अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तेज रफ्तार का कहर: ई-रिक्शा को रौंद गई कार, 60 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    18 Mar 2026 16:47 PM

पीलीभीत जनपद के थाना दियोरिया कला क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बहादिया चौराहे के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय जशोदा (पत्नी राम मूर्ति) और 14 वर्षीय राहुल (पुत्र श्रीपाल) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुन्नेंद्र, अमन, अन्नपूर्णा और राजेश्वरी समेत कई लोग शामिल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को लेकर इलाहाबाद देव स्थल पर लगे मेले में जा रहा था। सभी लोग खुशियां मनाने निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही ई-रिक्शा बहादिया चौराहे के पास पहुंचा, दियोरिया कला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इस हादसे के बाद दियोरिया कला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही परिवार और गांव के लोगों पर टूटी इस त्रासदी ने सभी को गमगीन कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में आक्रोश और दुख का माहौल बना हुआ है।
थाना अध्यक्ष गौतम सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981

Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail