यूपी हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जखेड़ा रहमतपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में केनरा बैंक की तरफ से स्कूल के क्लासरूम और शौचालय का जीर्णोधार और सौंदर्यकरण कराया गया। साथ ही स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए बेंच और पढ़ने के लिए स्कूली बैग और किताबें भी उपलब्ध कराई गई।
जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सिंभावली ब्लॉक के बीडीओ सुधीर कुमार और केनरा बैंक के लक्ष्मी नारायण उप्पला, क्षेत्रीय प्रबंधक हापुड़ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उच्च प्राथमिक पाठशाला जखेड़ा रहमतपुर पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले विद्यालय का निरीक्षण किया। और उसके बाद सिंभावली बीडीओ सुधीर कुमार ने केनरा बैंक के लक्ष्मी नारायण उप्पला, क्षेत्रीय प्रबंधक हापुड़ के साथ स्कूली बच्चों को बैग और किताबें वितरित की।
वहीं उनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बुके देकर किया। साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापक उम्मेद अली ने केनरा बैंक का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जो कार्य किया है वो बहुत ही काबिलीय तारीफ है। जिसके लिए उन्होंने दिल से केनरा बैंक का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि केनरा बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (C.S.R) गतिविधियों के अंतर्गत स्कूलों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर उनकी तस्वीर बदल दी है। बैंक ने स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, बेहतर टॉयलेट, पीने का साफ पानी, लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाया है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
केनरा बैंक द्वारा स्कूल कायाकल्प की प्रमुख विशेषताएं:
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: स्मार्ट क्लास और फर्नीचर प्रदान करना।
सुविधाएं: स्वच्छ पेयजल और कार्यात्मक शौचालय का निर्माण।
डिजिटल शिक्षा: कंप्यूटर लैब की स्थापना
बता दें कि यह पहल ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
वही कार्यक्रम में नागेंद्र सोम पूर्व ग्राम प्रधान जखेड़ा रहमतपुर, सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान जखेड़ा रहमतपुर,पंकज कुमार सिंह, ऑफिसर केनरा बैंक,
शैफाली सिंह, ऑफिसर कैनरा बैंक, रोशन लाल, फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर हापुड़, अनेंद्र सिंह, डिविजनल मैनेजर, हापुड़, शीशपाल सिंह, मैनेजर लीड बैंक, योगेश कुमार गुप्ता, बीईओ सिंभावली ब्लॉक हापुड़
भारती सिंह, मैनेजर केनरा बैंक भैना सदरपुर के साथ साथ गांव और क्षेत्र के सम्मानित गण मान्य उपस्थित रहें । रिपोट -जाबिर अली 151044786
