खबर सोनभद्र के कचनरवा से है, जहां इन दिनों एक भव्य चैता कार्यक्रम पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
इस ऐतिहासिक आयोजन के पीछे सदर विधायक भूपेश चौबे की अहम भूमिका रही, जिनकी पहल ने क्षेत्र में नया जोश भर दिया।
कार्यक्रम में जैसे ही बिहार के मशहूर गायक सुदर्शन यादव और झारखंड के सुपरहिट कलाकार महावीर यादव ने मंच संभाला, पूरा मैदान तालियों और सीटियों से गूंज उठा। चैता गीतों पर लोग झूमते नजर आए।
हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इस आयोजन को मेले में बदल दिया। हर तरफ बस एक ही चर्चा रही—“ऐसा कार्यक्रम पहले कभी नहीं देखा!”
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया।
इस दौरान विधायक भूपेश चौबे ने मंच से साफ कहा—
कचनरवा की पहचान उसकी संस्कृति है, और इसे कोई खत्म नहीं कर सकता! कुल मिलाकर यह कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि कचनरवा की पहचान और ताकत का एक बड़ा “पावर शो” बनकर सामने आया। देखे सोनभद्र से रोहन कुमार की रिपोट


20260318142953023856848.mp4