खैरागढ़ । विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके घरों में बिना पूरी जानकारी दिए स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। इसके बाद कुछ समय में ही इन मीटरों को प्रीपेड सिस्टम में बदल दिया गया, जिसकी स्पष्ट जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी गई।
मामला तब और बढ़ गया जब देर रात खैरागढ़ के करीब एक तिहाई हिस्से की बिजली अचानक बंद हो गई।
परेशान लोगों ने जब विद्युत विभाग से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि रिचार्ज न होने के कारण बिजली सप्लाई रोकी गई है।
इसके बाद गुस्साए उपभोक्ता विभाग के कार्यालय पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की।
अंत में विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से पैसे लेकर मीटर रिचार्ज किया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पहले सही जानकारी दी जाती, तो इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
यह पूरा मामला विभाग की कार्यप्रणाली और उपभोक्ताओं को दी जाने वाली जानकारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
