आगरा। जिला न्यायाधीश संजय कुमार मलिक एवं पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी व अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह द्वारा जिला कारागार व केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में बन्दियों से मुलाकात कर खाने की गुणवत्ता, चिकित्सीय व्यवस्था, प्रतिदिन साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, विधिक सहायता हेतु कार्यवाही इत्यादि पर निरीक्षण व समीक्षा कर संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बन्दियों द्वारा बताया गया कि यहां पर उचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है। कारागार परिसर में बने चिकित्सालय का निरीक्षण कर भर्ती बंदी मरीजों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा इलाज हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए तत्पश्चात मैडिसन स्टॉक रूम का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया। निरीक्षण में पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें मौके पर तैयार किये जा रहे खाने की गुणवत्ता को देखा।
जिला जज ने केंद्रीय कारागार में निरुद्ध कुल बंदियों तथा क्षमता के बारे में जानकारी ली।
उक्त अवसर पर ए0डी0जे0 दिव्यानंद दुबे, केन्द्रीय कारागार अधीक्षक ओपी कटियार, डिप्टी जेलर विशाल मद्धेशिया, शिवम कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोट - रामनिवास 151112186
