अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पत्नी व उसके परिजनों पर युवक की हत्या का आरोप
  • 151112186 - RAMNIVAS 76 87
    17 Mar 2026 19:34 PM

पिता ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर जताया रोष

 सीएम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग 

 आगरा। थाना बासौनी क्षेत्र के गांव बघरैना निवासी काशीराम बेटे की मौत के न्याय को लेकर दर-दर भटक रहा है। उसने उसकी पत्नी और परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाने और पुलिस अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करने पर हताश है। थक कर पीड़ित ने सीएम से दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार पुत्र विवेक की शादी 28 अप्रैल 2025 को खजुआपुरा निवासी रहने वाली एक युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से बिना दहेज के संपन्न हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं रहा। बेटे के साथ वैवाहिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। उसने कथित तौर पर यह भी कहा कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है और वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी लगातार एक युवक से फोन पर बातचीत करती थी और विरोध करने पर युवक के द्वारा बेटे व परिजनों को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। पीड़ित का आरोप है शिकायत करने पर ससुरालीजन भी मारपीट करते थे। आरोप है 20 अक्टूबर 2025 को बेटे की पत्नी घर से सोने-चांदी के जेवरात व 10 हजार रुपये नकद लेकर बिना बताए अपने मायके चली गई। उसके बाद भी बेटा उसे वापस लाने का प्रयास करता रहा, लेकिन उसे लगातार धमकियां मिलती रहीं। परिजनों का आरोप है कि 17 फरवरी 2026 को पत्नी व उसके सहयोगियों ने साजिश के तहत बेटे को बुलाया और उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चाटें आईं। घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए उसे उमरैठा पुलिया के पास फेंक दिया गया और उसके मोबाइल से ही

डायल 112 पर कॉल कर दी गई घटना की सूचना पर पुलिस ने बेटे को सीएचसी पिनाहट पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में एस.एन. मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक मार्च को उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित पिता काशीराम का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाना बासौनी में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने टालमटोल की। इसके बाद 13 मार्च को अपर पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर एफआईआर दर्ज कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। रिपोट - रामनिवास  151112186

Subscriber

188580

No. of Visitors

FastMail