फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज | भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए बृज क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के पश्चात, जिला कार्यसमिति का विस्तार करते हुए सुधा साहू को जिला मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।सुधा साहू की नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों और परिवारजनों में उत्साह छा गया। इस उपलब्धि पर उनके निवास एवं क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 'महिला शक्ति' का विशेष प्रभाव देखने को मिला, जहाँ उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त जिला मंत्री का तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और भाजपा का पटका ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया।इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुधा साहू ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेखा साहू, नंदनी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका प्रजापति, जूली वार्ष्णेय, ख़ुशबू वर्मा, नीतू शर्मा, मालिनी माहेश्वरी, डॉ. अंजुला सिंह, सरिता सिंह, अंशुल, अनीता अग्रवाल, मालती साहू, आरती साहू, प्रभा साहू, रूचि साहू, मंजू साहू,पायल साहू, तारा साहू, नेतृपाल साहू, दिलीप कुमार साहू, दिनेश चंद्र साहू और शम्भू शंकर साहू सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069


