यूपी मऊ। देवाश्रम संस्था की ओर से सोमवार को जिला अस्पताल के सभागार में देवाश्रम पंचदश वार्षिकोत्सव एवं शव सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं आनरेरी मजिस्ट्रेट बृजराज सिंह सिसोदिया ने कहा कि निराश्रित मृतकों का अंतिम संस्कार करना परम पुनीत कार्य है । इस कार्य को देवाश्रम की ओर से विगत 15 सालों से निर्बाध रूप से संपन्न कराया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख समाजसेवी एवं गाजीपुर जनपद के मरदह के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह यादव ने कहा कि देवाश्रम संस्था बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। इसकी संस्थाएं देवरिया, गाजीपुर और बलिया में भी खुल गई हैं। इन जनपदों में भी निराश्रित मृतकों का विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार जन सहयोग से किया जा रहा है ।यह बहुत बड़ी उपलब्धि है । उन्होंने कहा कि निराश्रित मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले खर्च के लिए संस्था की एक सुरक्षित निधि की स्थापना किया जान अनिवार्य है। जिसके ब्याज से निराश्रित मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत हो चुकी है , उन्होंने स्वयं 105000 और मऊ जनपद के अरदौना निवासी निखिल सिंह ने भी 105000 गत वर्ष ही संस्था के खाते में जमा कर दिए थे। किंन्नुपुर मऊ निवासी व देवाश्रम के जिला विधिक सलाहकार मऊ वीरेंद्र सिंह नें अपने भतीजे शशि सिंह द्वारा दानित 31000 रूपये भी देवाश्रम निधि हेतु नकद मुख्य अतिथि के हाथों देवाश्रम को तत्काल प्रदान किये। उन्होंने इस कार्य के लिए देवाश्रम के प्रबंध निदेशक डॉ पी एन सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि जहां भी जरूरत पड़ेगी वह उनके पीछे सदैव खड़े मिलेंगे। गोरखपुर से गीता प्रेस के जनरल मैनेजर कार्मिक बी एस राय ने कहा कि मुझे यह जानकर बड़ी प्रसन्नता हुई है कि देवाश्रम संस्था बिना किसी सरकारी धन की सहायता से निराश्रित मृतकों के अंतिम संस्कार जैसा पुनीत कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि देवाश्रम को जब भी सहयोग की जरूरत होगी गीता प्रेस की ओर से संस्था को अपेक्षित सहयोग किया जाएगा। उन्होंने गीता प्रेस के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया कि गीता प्रेस में कार्य को देखते हुए जमीन की कमी महसूस की जा रही थी तो अब गोरखपुर शहर में 10 एकड़ की जमीन खरीद ली गई है जिस पर अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से ऋषिकेश में संचालित गीता भवन में रोजाना 2000 से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है तो देव आश्रम जैसे पुनीत कार्य के लिए भी संस्था अग्रणी भूमिका निभाएगी। देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में परिसर में 16 मार्च 2011 को मात्र 80 दानदाताओं की मदद से प्रदेश का सबसे बड़ा लाश घर बनाया गया । तब से लेकर अब तक निर्वाध रूप से दानदाताओं की मदद से निराश्रित मृतकों के अंतिम संस्कार का सिलसिला चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 16 मार्च को 1 वर्ष की अवधि में निराश्रित मृतकों के अंतिम संस्कार के बाद रखे गए अस्थि कलश का शास्त्रीय वर्णित विधि से विधि विधान पूर्वक त्रिपिंडी श्राद्ध कराया जाता है। साथ ही इन मृतकों के अस्थि कलश गंगा में विसर्जित किए जाते हैं, जिससे मृतकों को प्रेत योनि से मुक्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि बलिया जनपद की संस्था के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने निजी कोष से 100000 का दान दिया है। गाजीपुर से आए राम अनुज सिंह ने कहा कि बहुत से लोग अपने स्वजनों के निधन के बाद त्रिपिंडी श्राद्ध नहीं कर पाते हैं, ऐसी दशा में देवाश्रम द्वारा सभी निराश्रित मृतकों का त्रिपिंडी श्राद्ध कराना अत्यंत सराहनीय एवं पुनीत कर्तव्य है। शहर के प्रख्यात सर्जन डॉ एस सी तिवारी ने देवाश्रम संस्था का एक सुरक्षित कोष की स्थापना करने का सुझाव दिया। उन्होंने अपनी तरफ से कोष के लिए 50000 का दान देने की घोषणा किया । समाजसेवी कृष्णा खंडेलवाल ने भी अपनी तरफ से कोष के लिए ₹50000 देने की घोषणा किया। गाजीपुर से आए कुंवर वीरेंद्र सिंह ने पीएन सिंह के नेतृत्व में अन्य जनपदों में भी देवाश्रम की संस्थाएं खोलने का सुझाव दिया। गाजीपुर से पधारे विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह नें आश्वासन दिया कि देवाश्रम की अगुवाई में देवाश्रम की गाजीपुर शाखा जन सहयोग से अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने तन मन धन से सहयोग देने का आश्वासन दिए।संस्था के जिला संरक्षक मऊ डॉक्टर ओपी सिंह जिला सलाहकार डॉ आशुतोष राय ने संस्था के सुरक्षित कोष के लिए सुझाव दिया। बलिया के कुंंवर अरुण सिंह ने कहा कि 4 साल से निराश्रित मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए प्रयासरत थे। दानदाताओं के ग्रुप के माध्यम से यह कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने बलिया में शीघ्रतिशीघ्र एक शवालय निर्माण और एक शव वाहन दिलाने का आश्वासन दिए।इस अवसर पर राजा आनंद ज्योति सिंह को पूर्वांचल का प्रभारी बनाया गया। समारोह में झारखंड प्रांत के रांची शहर से आई मीना साहू सहित सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद मऊ और बलिया के अंतिम संस्कार दल के सदस्यों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के धीरेंद्र सिंह ,जिला संरक्षक डॉ ओपी सिंह और जिला सलााकार डॉ आशुतोष राय द्वारा विभिन्न अतिथियों का माल्यार्पण, मोमेंटो और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। देवरिया से आए संजय पाठक ने बताया कि वह निराश्रित मृतकों का अंतिम संस्कार पिछले 32 वर्षों से करते चले आ रहे हैं। अब देवाश्रम का सहयोग मिलने से इस पुनीत कार्य के लिए काफी सुविधा हो जाएगी। शहर की प्रख्यात महिला सर्जन डॉक्टर कुसुम वर्मा ने अपनी ओर से संस्था को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह यादव और संचालन देवाश्रम के प्रबंध निदेशक डॉ पी एन सिंह ने किया । कार्यक्रम में सदर अस्पताल का सभागार पूरी तरह भरा हुआ था। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
