मध्य प्रदेश मोरेना । गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गैस एजेंसी के मैनेजर भोला राजै ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अब उनके यहां गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पहले जैसी मारामारी की स्थिति खत्म हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बाजार में गैस सिलेंडर के नाम पर हो रही कालाबाजारी से बचने के लिए उपभोक्ता नए अधिकृत नंबरों पर ही अपनी बुकिंग कराएं। बुकिंग के 24 घंटे के अंदर सिलेंडर सीधे उपभोक्ता के घर तक पहुंचा दिया जाएगा भोला राजै ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दलालों के चक्कर में न पड़ें और सीधे गैस एजेंसी कार्यालय में आकर या अधिकृत माध्यम से ही बुकिंग कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की ठगी या अतिरिक्त वसूली से बचा जा सके। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260317170318593852087.mp4
20260317170324559677832.mp4
20260317170334479201600.mp4
20260317170342298787428.mp4
20260317170350563136725.mp4
