EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पार्टी के प्रति निष्ठा का "अतुल" को मिला बड़ा इनाम : नामित हुए सभासद
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 65
    17 Mar 2026 14:55 PM



यूपी संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मेंहदावल के वार्ड नंबर 13 सोनवरसा निवासी अतुल सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी का बड़ा इनाम मिला हैं. पार्टी ने उन्हें नामित सभासद घोषित कर जहाँ उनका मान बढ़ाया वहीं ये सन्देश भी दिया कि निष्ठा और समर्पण का फल एक ना एक दिन मिलता ही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े अतुल सिंह को आधिकारिक तौर पर नामित सभासद नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उन्होंने क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई थी और उनके कुशल नेतृत्व में कई बूथों पर भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त प्राप्त हुई थी।

अतुल सिंह न केवल राजनीति बल्कि पत्रकारिता जगत में भी एक प्रतिष्ठित चेहरा हैं, वे वर्तमान में ग्रामीण पत्रकार संघ के बड़े उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। संगठन के कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने के साथ-साथ आम जनमानस की समस्याओं के समाधान हेतु वे सदैव तत्पर रहते हैं। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि एक ऊर्जावान और निष्ठावान कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अतुल सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के विश्वास को दिया है। रिपोट - राज कुमार वर्मा 151109870



Subscriber

188689

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना