महिदपुर क्षेत्र में नहीं थम रही आगजनी: बरखेड़ा बुजुर्ग में किसान की गेहूं की फसल जलकर राख
मध्य प्रदेश महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बीती रात ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग में किसान गणेश लाल शर्मा के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि रात के समय खेत से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक खेत में खड़ी फसल का बड़ा हिस्सा जल चुका था, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से क्षेत्र के किसान दहशत और चिंता में हैं। किसानों का कहना है कि पूरे साल मेहनत करने के बाद जब फसल तैयार होती है, उसी समय इस तरह की घटनाएं उनकी मेहनत को बर्बाद कर देती हैं।
ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आग लगने के कारणों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित किसान को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उसे राहत मिल सके। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर
151188310
महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर

20260316183955128158581.mp4