-
भिंड–ग्वालियर हाईवे को सिक्स लेन बनाने की मांग को लेकर संतों और नागरिकों का धरना
-
भिंड रोड पर बढ़ते हादसों के विरोध में टोल पर संतों और जनता का प्रदर्शन
-
सड़क हादसों से नाराज़ संत महात्मा और नागरिक धरने पर बैठे, सिक्स लेन की मांग
-
भिंड–ग्वालियर हाईवे पर धरना, संतों ने सरकार से की सिक्स लेन सड़क बनाने की मांग
-
टोल प्लाजा पर संतों और नागरिकों का शांतिपूर्ण धरना, सड़क चौड़ीकरण की उठी मांग
-
हादसों से परेशान जनता का विरोध, भिंड–ग्वालियर रोड को सिक्स लेन बनाने की मांग तेज
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। फास्ट न्यूज़ इंडिया की टीम आपको लेकर चलती है ग्वालियर से भिंड हाईवे पर, जहां आम नागरिकों के साथ-साथ संत महात्माओं ने भी टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण धरना दिया। धरने पर बैठे लोगों की मुख्य मांग है कि भिंड–ग्वालियर हाईवे को जल्द से जल्द सिक्स लेन में बदला जाए।
धरने में शामिल संत महात्माओं और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भिंड रोड पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है और भारी आर्थिक नुकसान भी होता है। इसी समस्या को देखते हुए सभी लोगों ने मिलकर सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस हाईवे को सिक्स लेन बनाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
इसके साथ ही प्रशासन से यह भी मांग की गई कि जो वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज गति में वाहन चलाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे और संत महात्माओं से आग्रह किया कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा, इसलिए वे धरना समाप्त कर दें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट
20260316174133704146020.mp4
20260316174139046678271.mp4
20260316174156202366146.mp4
20260316174210079353000.mp4
