अधिशासी अभियंता विद्युत प्रेषण खण्ड नरेश कुमार ने बताया कि विद्युत प्रेषण खण्ड मऊ के अंतर्गत 132 केवी विद्युत उपकेंद्र मऊ न्यू पर 132 केवी मेन बस का शटडाउन दिनांक 17 मार्च 2026 को प्राप्त 7:00 बजे से 9:00 बजे दो घंटे तक अनुरक्षण कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गाजीपुर प्रथम, गाजीपुर द्वितीय, बहादुरगंज, पनसेरवा, रामगढ़ पंप कैनाल, कोटवा, मऊ- 1, रस्तीपुर, कोर्ट, ताजोपुर एवं नरईबांध की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रिपोट - धनंजय राम 151188554
