EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पंचायत समिति कार्यालय के सामने घरेलू गैस को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    16 Mar 2026 13:28 PM



बयाना- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचायत समिति कार्यालय के सामने घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से गैस की कीमतें कम करने और इसकी आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार कीमतें बढ़ाने में लगी हुई है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष झमोली सिंघाड़ा, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष फूलवती सैनी और रेणु राजौरा सहित कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष के सवालों से बचने और संसद में आने से कतराने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को 'जुमलेबाजी की सरकार' बताया। कांग्रेस नेताओं ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण इसकी बिक्री पर रोक लगाने के फैसले का भी विरोध किया। उन्होंने गैस की कालाबाजारी को लेकर भी रोष व्यक्त किया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से तत्काल गैस सिलेंडर के दाम कम करने, पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। इस अवसर पर बंध बारैठा मंडल अध्यक्ष मोहन मिश्रा, कैलादेवी मंडल अध्यक्ष बनैसिंह बिड्यारी, समोगर मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामस्वरूप भंडारी, पूर्व पार्षद योगेश सहारिया, राकेश कुशवाह, विजय लवानिया, चंद्रभान, असलम खान, राजकुमार चहल, अजय पंडित, दानसिंह, बच्चू सिंह, बृजमोहन सेजवाल, देवीसिंह, टीकम सिंह डॉक्टर, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Subscriber

188588

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना