फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रयागराज के मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स स्पर्धा में जिला का नाम रोशन करने वाले हंसदीप विश्वकर्मा की जीत पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप बीबीएफजी ने खुशी जताई है। भंगवा गांव स्थित ग्रुप के फ्री स्टडी सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में हंसदीप की जीत पर सदस्यों ने खुशी का इजहार किया। सेंटर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने बताया कि हंसदीप बच्चा बैंक का छात्र है। शनिवार को प्रयागराज में युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल द्वारा आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में उसने लांग जंप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संचालन वीके तिवारी ने किया।बैठक में अश्विनी केसरवानी, मोहम्मद अनीस, वीरेंद्र, रमेश गुप्ता, अनुज शुक्ला समेत कई लोग मौजूद थे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
