फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना लीलापुर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना कंधई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्तमान में कंधई थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना लीलापुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस बदलाव के साथ ही लीलापुर थाने की कमान अब उनके हाथों में होगी। बताया जा रहा है कि जनपद में बेहतर पुलिस व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस निर्णय को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049
