EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 54 65
    15 Mar 2026 20:33 PM



मध्य प्रदेश शिवपुरी थाना पिछोर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर लोगों से पैसे ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों और फर्जी बैंक खातों पर रोक लगाने के लिए प्रदेश स्तर पर ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सायबर) ए. साई मनोहर के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना और पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी के निर्देश पर शिवपुरी जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कछौआ के जंगल में दबिश दी।
मौके पर कुछ लोग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराकर साइबर ठगी कर रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 117/26 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
ठाकुरदास पुत्र जहार सिंह लोधी निवासी पारेश्वर थाना पिछोर,
चंद्रशेखर पुत्र केशव सिंह लोधी निवासी पारेश्वर थाना पिछोर,
भोला उर्फ भोलू पुत्र सबरजीत लोधी निवासी छितीपुर थाना दिनारा।
फरार आरोपी
अचेन्द्र पुत्र बृजेश लोधी निवासी छितीपुर थाना दिनारा,
दशरथ पुत्र राम सिंह लोधी निवासी पारेश्वर थाना पिछोर,
नवल पुत्र सीताराम लोधी निवासी गजौरा फाटा थाना पिछोर।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सेंट्रो कार और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अब तक साइबर ठगी के माध्यम से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम कमा चुके हैं, जिसे मकान, प्लॉट, वाहन, शादी समारोह और अन्य खर्चों में खर्च किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट 

20260315193725532865346.mp4

20260315193814449653085.mp4

20260315202357021703864.mp4



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना