फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़ । जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती नाम-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय), नरायनपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 की प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 70 रिक्त सीटों के सापेक्ष 274 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। द्वितीय पाली अपराह्न 2ः00 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे तक आयोजित हुई। इसमें कक्षा 7 में 10 सीटों के लिए 77 छात्र, कक्षा 8 में 24 सीटों के लिए 64 छात्र तथा कक्षा 9 में 14 सीटों के लिए 164 छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। पूरी परीक्षा सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य की निगरानी में कड़ी व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराई गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
