अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दो समुदायों के बीच तनाव के बाद प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की शांति बैठक, पैदल मार्च कर घटना स्थल का लिया जायजा
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    15 Mar 2026 19:13 PM

 फास्ट न्यूज़ इंडिया बुलंदशहर। जहांगीराबाद कस्बे में बीते शुक्रवार और शनिवार को दो समुदायों के बीच हुए फसाद के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल क्षेत्र में हालात नियंत्रण में दिखाई दे रहे हैं।

आज जिलाधिकारी श्रुति सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह कस्बा चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने पैदल मार्च करते हुए घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम प्रियंका गोयल और सीओ विकास प्रताप सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की क्रमवार जानकारी दी।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि जहांगीराबाद कस्बा हमेशा से भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर ऐसा वातावरण बनाए रखें कि भविष्य में कोई भी घटना जिले की छवि को प्रभावित न कर सके।
उन्होंने आगामी ईद पर्व को देखते हुए सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, पूर्व चेयरमैन सूरजभान माहुर, नईम मेम्बर, खालिद अंसारी, सभासद बंटी और सुल्तान अंसारी सहित दोनों समुदायों के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट सुनील कुमार151044750

Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail