मिहोना थाना विवाद ने पकड़ा तूल, पूर्व सैनिकों के समर्थन में सेना के अधिकारी भिण्ड पहुंचे एसपी डॉ. असित यादव ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
मध्य प्रदेश भिंड। मिहोना थाना में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। घटना के विरोध में जहां एक दिन पहले बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने मिहोना थाना का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था, वहीं अब इस मामले को लेकर सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को ग्वालियर से सेना के डिप्टी ब्रिगेड कमांडर कर्नल विशाल छेत्री सेना पुलिस के साथ भिण्ड पहुंचे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान डॉ. असित यादव से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। गौरतलब है कि मिहोना थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राकेश साब के साथ थाना परिसर में कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया था। इस घटना से आक्रोशित होकर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एकत्रित हुए और शुक्रवार को मिहोना थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। पूर्व सैनिकों ने इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी।घटना के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता गया और इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों तक भी पहुंची। इसके बाद ग्वालियर से सेना के डिप्टी ब्रिगेड कमांडर कर्नल विशाल छेत्री सेना पुलिस के अधिकारियों के साथ भिण्ड पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डॉ. असित यादव से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी। एसपी कार्यालय में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने सेना के अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट
वाइट रविन्द्र वास्कले अटेर एसडीओपी
वाइट ग्वालियर से सेना के डिप्टी ब्रिगेड कमांडर कर्नल विशाल छेत्री

20260315071009670724738.mp4
20260315071044810888256.mp4
20260315071251799813426.mp4
2026031507130197074560.mp4
20260315071322424107107.mp4
20260315071401857223445.mp4