फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 82 ग्राम स्मैक और बिक्री के 1340 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रूपापुर पावर हाउस के पास से राम मनोहर (55) पुत्र स्व. कालूराम निवासी देवकली थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था और इसी से अपने परिवार का खर्च चलाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भगवा उपनिरीक्षक अमित सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ, कांस्टेबल कणाद मुनि और कांस्टेबल विलास यादव शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो इसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6307363107 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
