खबर गाजीपुर जिले से है । जहां राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज दिन शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय सहित शक्ति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने सुलभ और त्वरित न्याय प्रणाली पर जोर देते हुए , लोक अदालत के महत्व को विस्तृत रूप से बताया । जिसमें बिना किसी शुल्क के सुलझाए गए , मामले को प्राथमिकता दिया गया । वही लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें पक्षकारों को बिना किसी अदालती फीस के अपने पुराने और लंबित मामलों को समाप्त करने का अवसर मिला । जबकि आपसी सुलह- समझौते के आधार पर सिविल , आपराधिक , वैवाहिक और बैंक रिकवरी जैसे तमाम विवादों का मौके पर ही निपटारा किया गया । वही (जनपद न्यायाधीश) धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत न्याय पाने का एक ऐसा मंच है , जहाँ न किसी की जीत होती है और न किसी की हार, बल्कि दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण तरीके से विवाद का अंत होता है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों के बोझ को भी कम किया जा सकता है । आज की लोक अदालत में निम्नलिखित श्रेणियों के मामलों को प्राथमिकता दी गई । जिसमें शमनीय आपराधिक मामले (Compoundable Offences) , बैंक वसूली और ऋण संबंधी विवाद , वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद , बिजली और पानी के बिल से जुड़े मामले , राजस्व एवं अन्य दीवानी मुकदमे शामिल रहे । इस आयोजन में भारी संख्या में अधिवक्ता , न्यायिक अधिकारी और वादकारी उपस्थित रहे । जिसमें सफल निस्तारण के बाद कई परिवारों के चेहरे पर संतोष और खुशी देखी गई । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - धर्मेन्द्र कुमार पांडेय (जनपद न्यायाधीश) गाज़ीपुर ।
20260314133400023273815.mp4
20260314133410683247318.mp4
202603141334191586408.mp4
20260314133421575804024.mp4
20260314133440754680380.mp4
