भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट
8770563283
भूतपूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष के साथ मिहोना टीआई पर मारपीट और अभद्रता का आरोप।
भूतपूर्व सैनिकों ने किया मिहोना थाने का घेराव।
एसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर, विभागीय जांच की कही बात।
मध्य प्रदेश भिंड जिले के भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह ने मिहोना टीआई विजय केन पर मारपीट एवं अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गांव में दबंगों ने उनकी फसल को काट लिया था, जिसकी शिकायत करने वह थाने में पहुंचे थे, मगर टीआई विजय केन शराब के नशे में थे, उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई ना करते हुए उल्टा उनके साथ ही गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसको लेकर ग्वालियर चंबल संभाग के भूतपूर्व सैनिकों ने मिहोना थाने का घेराव करते हुए, टीआई को सस्पेंड कर उनके खिलाफ एवं आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की जिसको लेकर धरना शाम तक चला, जिसके बाद एसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर विभागीय जांच कराने का आश्वासन दिलाया,तब जाके भूतपूर्व सैनिकों ने धरना समाप्त किया। भूतपूर्व सैनिक संगठन के ग्वालियर चंबल संभाग के अध्यक्ष अरविंद तोमर ने कहा कि एसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया है, और 7 दिन में विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है, एसपी की कार्रवाई को लेकर आभार भी जताया । देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट
विजुअल।
वाइट : राकेश सिंह पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष फरियादी।
वाइट : अरविंद तोमर भूतपूर्व सैनिक संघ संभागीय अध्यक्ष।
वाइट : रविंद्र वास्कले एसडीओपी।

2026031320591193465272.mp4
20260313205918145845650.mp4
20260313205928000683705.mp4
20260313205933922382048.mp4
20260313205945447587077.mp4
