यमुनापार के चार विधानसभा व 20 मंडलों से हजारों कार्यकर्ता रविवार को पहुंचेंगे परेड ग्राउंड
नवनिर्वाचित मंडल पदाधिकारियों का स्वागत कर जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रयागराज। विधानसभा करछना के सोमेश्वर मंडल में शुक्रवार को भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित कार्यकर्ता मिलन समारोह को लेकर बैठक की। बैठक में परेड ग्राउंड प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत-अभिनंदन भी किया गया। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर यमुनापार के सभी 20 मंडलों पर वक्ताओं ने मंडलों में त्रिदेव कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल कराने की रणनीति पर चर्चा करते हुए योजना बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडेय ने की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यमुनापार से हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री के साथ होली मनाएंगे। रिपोट - दिलीप चतुर्वेदी 151172563
