अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विधायक सदर व सीडीओ ने ओपन स्टेट आमंत्रण हाकी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    13 Mar 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य और मुख्य विकास अधिकारी डा० दिव्या मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा उन्हें शुभकामनाएँ देकर किया। उद्घाटन अवसर पर खेल मैदान में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज, युवा कल्याण अधिकारी सुमित पाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, भाजयुमो महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक पांडे (अंतू भैया), वॉलीबॉल निर्णायक राम शिरोमणि सिंह, वॉलीबॉल सचिव एवं निर्णायक विनोद यादव, अपना दल (एस) विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव परमानंद मिश्रा, एंजिल्स इंटर कॉलेज की प्रबंधिका डॉ. शाहिदा, समाजसेविका शकुंतला शुक्ला, हॉकी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली, गुलरेज आलम, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, स्काउट शिक्षक सुशील सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डी.पी. सिंह, कमेंटेटर गंगा पांडे, अनवर हॉकी सोसायटी के सचिव खुर्शीद अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ दुर्गेश दिवारी सहित जनपद के कई खेलप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक सदर ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हॉकी उत्तर प्रदेश से आए अंपायरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें आशा, मनीष कुमार द्विवेदी, संदीप चौधरी, रश्मि सिंह, अमित कुमार, मनीषा और प्रिंस मौर्या शामिल हैं, जो प्रतियोगिता के मैचों का संचालन कर रहे हैं।  प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में खेल छात्रावास अयोध्या ने गोरखपुर को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में विवेक अकादमी वाराणसी ने प्रयागराज को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में बाराबंकी की टीम ने भदोही को 7-0 से हराया। चौथे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरठ को 14-0 से शिकस्त दी। पांचवें मैच में अयोध्या छात्रावास ने प्रतापगढ़ को 3-0 से हराया। वहीं छठे मुकाबले में बाराबंकी ने बिजनौर को 6-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी कई रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी