अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बंद रही सब्जी मंडी, व्यापारियों ने अनियमितताओं के खिलाफ खोला मोर्चा
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    13 Mar 2026 19:24 PM

फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर की नवीन सब्जी मंडी शुक्रवार को व्यापारियों के आह्वान पर बंद दिखाई पड़ी। मंडी में व्याप्त गंदगी, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था, पेयजल की कमी और मंडी प्रशासन की कथित अनियमितताओं के विरोध में व्यापारियों ने एकजुट होकर मंडी बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया।

व्यापारियों का आरोप है कि मंडी परिसर में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं, नियमित साफ-सफाई नहीं होती और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्था भी सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद मंडी प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इन्हीं समस्याओं से आक्रोशित मंडी व्यापारियों ने शुक्रवार को इकट्ठा होकर मंडी बंद रखने का निर्णय लिया, जिसका असर सुबह से ही नवीन सब्जी मंडी में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। दुकानें बंद रहीं और कारोबार पूरी तरह ठप रहा।
व्यापारी राजीव शर्मा, गुड्डू, रवि, कृपाल सिंह लोधी, नेमपाल सिंह लोधी, अमित शर्मा, राहुल सैनी का कहना है कि मंडी बंद की घोषणा के बावजूद अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर हालात जानने या समाधान के लिए नहीं पहुंचा है। इससे व्यापारियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है।
मंडी व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रस्तावित बंदी को अनिश्चितकालीन बंद में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को रोजाना कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं दिख रहा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail