फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि भवन प्रतापगढ़ सहित जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालयों तथा कृषि विज्ञान केंद्रों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृषि भवन प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल तथा विधायक सदर के प्रतिनिधि अरुण मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भविष्य में उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त होगा तथा कृषि से जुड़ी सेवाएं पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, कृषि विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जनपद के बड़ी संख्या में सम्मानित किसान उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

