एनएसएस शिविर के समापन समारोह में मौजूद अतिथिगण
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुक्रवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ0 रामशिरोमणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र, डॉ0 पुरूषोत्तम शुक्ल, इं. जितेन्द्र त्रिपाठी व डॉ0 सिद्धार्थ त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, राष्ट्रगीत आदि की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र के संयोजन में प्रबुद्धजनों सभासद कैलाशनाथ तिवारी, जावेद अहमद, ब्रजघोष ओझा, डॉ0 निशान्त पाण्डेय आदि का सम्मान भी हुआ। मुख्य अतिथि डॉ0 रामशिरोमणि त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उददेश्य शिविरार्थियों के व्यक्तित्व व चरित्र का विकास करना है। विशिष्ट अतिथि डॉ0 पुरूषोत्तम शुक्ल ने कहा कि एनएसएस शिविर निःस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को दर्शाता है। विशिष्ट अतिथि इं. जितेन्द्र त्रिपाठी व डॉ0 सिद्धार्थ त्रिपाठी ने एनएसएस की महत्ता बतायी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गंगाधर मिश्र ने किया। इस मौके पर डॉ0 श्याम नारायण त्रिपाठी, डॉ0 संतोष मिश्र, डॉ0 शिवकुमार यादव, डॉ0 अभिषेक पाण्डेय, डॉ0 सियाराम मौर्य, डॉ0 शैलेन्द्र सरोज, डॉ0 ऐश्वर्य तिवारी, डॉ0 महेश पाण्डेय आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
