अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों से न घबराएं , गाजीपुर में पर्याप्त स्टॉक है – (जिला पूर्ति अधिकारी) अनन्त सिंह
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 76 87
    13 Mar 2026 19:08 PM

गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह ने दी सफाई और कहा कि गाजीपुर में   घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है

घबराकर जरूरत से ज्यादा बुकिंग न करें, एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं , औसतन 12,483 की जगह अब करीब 12,956 सिलेंडर की खपत हो रही

बुकिंग के 2–3 दिन के अंदर घर तक हो रही है , गैस की होम डिलीवरी जिले में करीब 24 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

25 दिन से पहले दोबारा गैस सिलेंडर बुकिंग नहीं होगी , पेट्रोल-डीजल को लेकर भी जिले में किसी तरह की    कोई कमी नहीं - डीएफओ 

गाजीपुर । जहां गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह ने लोगों  से घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की है । उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कुछ चुनौतियां जरूर हैं , लेकिन गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई लगातार हो रही है । वही जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पहले जहां रोजाना औसतन 12 हजार 483 सिलेंडर की खपत होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर करीब 12 हजार 956 हो गई है। इसके बावजूद लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं । और गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले की तरह जारी है । और बुकिंग के दो से तीन दिन के अंदर सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसलिए लोगों को एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि फिलहाल गाजीपुर में करीब 24 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है , जिससे लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है । हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर असीमित मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए अनावश्यक भंडारण से बचना जरूरी है । उन्होंने बताया कि गैस कंपनियों ने नियम बनाया है कि 25 दिन के भीतर दोबारा बुकिंग नहीं  की जाएगी । जिनकी 25 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है, वही दोबारा बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह  भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल को लेकर भी किसी तरह की कमी नहीं है । और गाजीपुर में इनका पर्याप्त भंडारण मौजूद है । जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें ।  रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail