फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। अमाँपुर कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।मृतक की पहचान महेश पुत्र नरेश निवासी जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि महेश पिछले करीब दस वर्षों से अमापुर कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर में देवकी साहू के मकान में किराये पर रहकर मजदूरी करता था।बताया जाता है कि गुरुवार की रात अज्ञात समय पर महेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में दो बेटियां रेखा (8) वर्ष, राखी (6) वर्ष तथा करीब ढाई वर्ष का एक बेटा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
