मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिपलू में दो अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा अंक पर्ची लिख रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतोष परमार (28 वर्ष) और राकेश परमार (35 वर्ष), निवासी ग्राम पिपलू के रूप में हुई है। पुलिस ने संतोष के पास से सट्टा पर्ची और 680 रुपये नकद तथा राकेश के पास से सट्टा पर्ची और 650 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश के खिलाफ पहले भी सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गरवाल, प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर, आरक्षक महेश मोर्य, सैनिक भूपेन्द्र और गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोट - राकेश सेन की रिपोर्ट।
