मध्य प्रदेश भिंड । मिहोना थाना क्षेत्र में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर मिहोना थाने का घेराव कर दिया।
भूतपूर्व सैनिकों का आरोप है कि थाना प्रभारी विजय केन ने पूर्व सैनिक राकेश कुशवाहा के साथ मारपीट की है। इसी के विरोध में भूतपूर्व सैनिकों ने थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे भूतपूर्व सैनिकों ने प्रशासन से मांग की है कि थाना प्रभारी विजय केन को तत्काल सस्पेंड किया जाए। उनका कहना है कि जब तक थाना प्रभारी को हटाया नहीं जाएगा, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट
वाइट भूतपूर्व सैनिक

20260313144117150378557.mp4
20260313144255294623070.mp4
20260313144337072156833.mp4