अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मौत का हॉल्ट! पूर्णागिरि से माथा टेक कर लौट रही मां ट्रेन के नीचे कटी, सात बच्चों की दुनिया उजड़ी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 77
    13 Mar 2026 19:07 PM

फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

काल बनकर आया अकेला हंसपुर स्टेशन: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, खून से लाल हुई पटरियां

पीलीभीत । जिस मां ने अभी कुछ घंटे पहले मां पूर्णागिरि के दरबार में अपने बच्चों की लंबी उम्र की दुआ मांगी होगी, उसे क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले ही मौत पटरियों पर उसका इंतजार कर रही है। गुरुवार रात पीलीभीत के अकेला हंसपुर रेलवे हॉल्ट पर एक ऐसी चीख गूंजी, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की रूह कपा दी।
शाहजहांपुर के खुटार (ग्राम नवदिया होरीलाल) की रहने वाली 50 वर्षीय कमला देवी अपने परिवार के साथ भक्ति भाव से सराबोर होकर लौट रही थीं। ट्रेन रुकी, उम्मीद थी कि कुछ ही देर में अपने आंगन में होंगी। लेकिन जैसे ही उन्होंने नीचे कदम रखा, नियति ने उनका पैर खींच लिया। संतुलन बिगड़ते ही कमला देवी सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के उस 'डेथ गैप' में जा गिरीं, जहां से जिंदा लौटना लगभग नामुमकिन था।
मंजर इतना भयावह था कि चश्मदीदों की मानें तो कमला देवी का एक पैर मौके पर ही कटकर अलग हो गया। लोहे की पटरियां खून से लाल हो गईं। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें मलबे और लोहे के बीच से जैसे-तैसे खींचकर बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर बदहवास हालत में रात 10 बजे CHC पूरनपुर भागे, लेकिन तब तक कमला देवी की सांसें उनका साथ छोड़ चुकी थीं। डॉक्टरों ने उन्हें 'डेड ऑन अराइवल' घोषित कर दिया।
यह सिर्फ एक रेल हादसा नहीं है, यह एक भरे-पूरे परिवार की तबाही है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail