ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने अपनी ही चार महीने की मासूम बच्ची की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने बच्ची के शव को लकड़ियों के ढेर में छुपा दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260312201226269143520.mp4
2026031220125850044632.mp4
20260312201323689715840.mp4