फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिले के चुभकी (हिसामपुर) क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता से एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया गया। समय पर पहुंची एम्बुलेंस टीम की सूझबूझ से जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7 बजे प्रसव पीड़ा की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस संख्या UP32FG2334 तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस में तैनात पायलट प्रमोद कुमार और ईएमटी मृत्युंजय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस में ही प्रसव की प्रक्रिया शुरू कराई। टीम की तत्परता और कुशलता से गर्भवती महिला रूपा (पत्नी मनीष) का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा की सराहना करते हुए टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि समय पर मदद मिलने से सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
