फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट प्रयागराज में आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले बच्चों को मोतीलाल नेहरू अस्पताल (काल्विन) ले जाया गया, जहां 22 श्रवण बाधित बच्चों की चिकित्सकीय जांच कराई गई। जांच के बाद 20 बच्चों की रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बाद सभी बच्चों को खुसरो बाग ले जाकर वहां के ऐतिहासिक महत्व और इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान बच्चों ने परिसर का अवलोकन किया और शिक्षकों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।भ्रमण कार्यक्रम के तहत बच्चों को भोजन भी कराया गया। भोजन के उपरांत बच्चों को चन्द्रशेखर आजाद पार्क घुमाया गया, जहां उन्होंने मनोरंजन किया और पार्क के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही बच्चों को गंगा माँ के दर्शन भी कराए गए।इस एक्सपोजर विजिट में कुल 51 बच्चों के साथ 10 अभिभावक, 10 विशेष शिक्षक तथा जिला समन्वयक मौजूद रहे। सभी के सहयोग से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का यह एक्सपोजर विजिट सकुशल संपन्न कराया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
