फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए गुरुवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। बताया जाता है कि पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के बीच पिछले कुछ दिनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। जैसे ही एजेंसी पर सिलिंडर पहुंचने की सूचना लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए। एजेंसी परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं और कई लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। क्षेत्र में रसोई गैस के लिए उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। इसके पहले सिलेंडर लोगों के घरों पर आसानी से पहुंच जाता था। लेकिन अब वह पहुंच से दूर हो गया है। उपभोक्ताओं को खुद लाइन में लगकर रसोई गैस लेना पड़ रहा है। अमांपुर कस्बे के अंबेडकर नगर में गुरुवार को भारत गैस सिलेंडर की गाड़ी आने पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
