फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान को कासगंज में बड़ी सफलता मिली है। कासगंज पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते आज माननीय न्यायालय ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल पांच आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए दण्डित किया है।
न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसलों बाद वर्ष 2007 के एक मामले में आरोपी सतीश कुमार को अवैध शस्त्र रखने का दोषी पाया गया। न्यायालय ने उसे जेल में बिताई गई अवधि की सजा और आर्थिक दण्ड से दण्डित किया।वहीं थाना सोरों क्षेत्र के चक्रतीर्थ निवासी तीन भाइयों दीपचन्द, राकेश और सुनील को न्यायालय ने दोषी मानते हुए प्रत्येक पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं वर्ष 2012 के एक अन्य मामले में आरोपी सहदेव को दोषी करार देते हुए 1000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
