यूपी लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर वकीलों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए जल्द कानून बनाने की मांग उठाई। राजधानी लखनऊ में बुधवार को आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल और महासचिव अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील एकजुट हुए और सरकार की लापरवाही पर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सहित पूरे देश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से कानून बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। देखे विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260312092416318222004.mp4