फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जनपद कासगंज में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहावर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि पुत्र गेंदालाल, निवासी ग्राम चांदपुर, थाना सहावर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सहावर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत था l क्षेत्राधिकारी सहावर, शाहिदा नसरीन के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही की। पुलिस टीम ने दिनांक 10 मार्च 2026 की रात्रि में घेराबंदी कर आरोपी रवि को भिलौली बम्बा के पास से धर दबोचा।गिरफ्तार किए गए आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के उपरांत उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
