इटियाथोक गोंडा
किराना व्यापारी का ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई।
बुधवार को सुबह बिशुनपुर संगम निवासी राजेश सिंह पुत्र वंश राज ( 52) घर से शिवपुरिया चौराहे पर स्थित किराने की दुकान खोलने के लिए गांव से निकले थे। काफी देर के बाद वह दुकान नहीं पहुंच सके। परिजनों को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। करीब 10:00 बजे आसपास परिजनों को सूचना मिली राजेश का शव अर्जुनपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से इटियाथोक की तरफ 500 मीटर पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा । प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर से पनवेल को जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया। पुत्र शिव प्रताप सिंह उर्फ आकाश सिंह ने बताया कि वह कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका उपचार चल रहा था।
