-
प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
दिलीपपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी पिस्टल के साथ पकड़ा गया
-
पैसे के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
-
प्रतापगढ़ मर्डर केस का खुलासा, 32 बोर पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
-
चौखड़ा पुल के पास से हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार
यूपी के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिलीपपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
दरअसल 9 मार्च को अचलपुर कादीपुर निवासी युवक की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में थाना दिलीपपुर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर दिलीपपुर पुलिस, स्वॉट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी सद्दाम पुत्र स्वर्गीय शान मोहम्मद निवासी अचलपुर कादीपुर को चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतक को पैसे देने के बहाने चौखड़ा गांव के जंगल में बुलाया और सुनसान जगह देखकर बाइक पर पीछे बैठे-बैठे उसके सिर में दो गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी संदीप गुप्ता निवासी बादशाहपुर, जौनपुर के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट
बाइट, दीपक भूकर एसपी प्रतापगढ़

20260311152716167832517.mp4
20260311152741164578622.mp4