आगरा जिले के खैरागढ़ क्षेत्र के गांव चीत निवासी आदर्श कुमार उर्फ लक्की को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इंडियन नेवी में लांस नायक के पद पर तैनात था और वर्तमान में केरल में उसकी पोस्टिंग बताई जा रही है।
एटीएस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और देश की रणनीतिक व महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहा था। जांच के दौरान लेन-देन से जुड़े कुछ सबूत भी एजेंसी को मिले हैं, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया।
एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है । रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
