आगरा
। मंगलवार को संकल्प मानव सेवा संस्था के तत्वावधान में स्व. श्री रामसेवक राजपूत की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मार्क आई.पी.एस. एकेडमी कचौरा रोड पर किया गया।
शिविर में युवा और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।वहीं कई ऐसे रक्तवीर भी रहे जिन्होंने पहली बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।रक्तदान करने वालों में जालंधर सिंह, शिव शंकर राजपूत,रजनीश सिंह, पीयूष शर्मा, खुशी भदौरिया ,योगेंद्र सिंह, सुधा, गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह डॉ. सूरज, पूजा , जोगेंद्र सिंह, बृजमोहन, कोमल सहित अन्य लोग शामिल रहे।संकल्प मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। संस्था का उद्देश्य समाज में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित उमेंद्र राजपूत,मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक के एमडी ओम प्रकाश चौधरी, मार्क आई पी एस एकेडमी के एम डी जालंधर सिंह, घनश्याम शर्मा सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं आभार व्यक्त किया गया।
