अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लाल बहादुर इंटर कॉलेज की बालिका टीम व स्टेडियम की बालक टीम बनी विजेता
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    10 Mar 2026 20:03 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में लाल बहादुर इंटर कॉलेज आसपुर देवसरा की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को 18-17 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में स्टेडियम की टीम ने लाल बहादुर इंटर कॉलेज को 30-26 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी लल्लू सिंह और कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में लाल बहादुर इंटर कॉलेज ने सुखदेव बाल विद्या मंदिर को 15-01 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम की टीम ने छेमर सरैया को 23-16 से पराजित किया। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में लाल बहादुर इंटर कॉलेज ने शीतलागंज की टीम को 27-20 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम की टीम ने मालती इंटर कॉलेज को 25-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। समापन अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला, क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज तथा पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रामशंकर सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जय प्रकाश यादव, मो. आसिफ खान, संजय सिंह, लालमणि सिंह और शैलेश सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य रवि प्रकाश सिंह और यशवंत यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव, आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, शोभनाथ यादव, बुद्ध प्रकाश, आशुतोष सिंह, अरविंद कुमार, लवली मिश्रा और दुर्गेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188572

No. of Visitors

FastMail