अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद को झूठे केस में फंसाने की राजिश रचने के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 54 66
    10 Mar 2026 19:17 PM

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद को रेप के झूठे केस में फंसाने की साजिश की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद को पद से हटाने के लिए उन्हें रेप के झूठे केस में फंसाने की राजिश रचने वाली पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी और उसके सहयोगी मीडियाकर्मी पर सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद विद्वान और प्रतिष्ठित संत हैं। महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद ने उज्जैन में चारधाम मंदिर की स्थापना की है। धर्म प्रचार के साथ वे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से मानव कल्याण में भी योगदान कर रहे हैं। ऐसे संत के खिलाफ साजिश रचकर पूरे संत समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले कालनेमियों के खिलाफ अखाड़ा परिषद अपने स्तर से भी कड़ी कार्रवाई करेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित संत धन और पद के लोभ में वरिष्ठ संतों को निशाना बना रहे हैं। संतों को झूठे मामलों में फंसाकर पूरे संत समाज की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही अखाड़ा परिषद की बैठक बुलाकर तथाकथित संतों ओर कालनेमियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और श्रद्धालु भक्तों को भी जागरूक किया जाएगा। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवम महंत, राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी नागेंद्र महाराज, महंत गोविंद दास ने भी महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद को झूठे मामले में फंसाने की साजिश की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार से संत महापुरूषों को बदनाम कर सनातन धर्म को मिटाने की कोशिश कर रहे साधुवेश धारी कालनेमियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। रिपोट - मनोज सिंह 151008265

Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail