फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य के जनप्रतिनिधि के रूप में चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और क्षेत्र लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व सदर विधानसभा की जनता ने विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना था। जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से क्षेत्र में विकास की नई योजनाएं लागू की गईं और कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में सदर विधानसभा क्षेत्र आगे भी विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा और क्षेत्र की जनता को योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
