बिहार गया । टेकारी प्रखंड के पूरा गांव में शहीद प्रवीण शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन और आयोजन एमसीएसआर एथलेटिक्स एसोसिएशन के डायरेक्टर व समाजसेवी राजू कुमार शर्मा ने ग्रामीणों के सहयोग से किया।
शहीद के सपने को साकार करने का प्रयास
आयोजकों ने बताया कि शहीद प्रवीण शर्मा का सपना था — “मैं रहूं या न रहूं, लेकिन यह सूरज हमेशा चमकता रहेगा।”
इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें देश के कई राज्यों से खिलाड़ी शामिल हुए।
कई राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी, बालिकाओं ने भी लिया भाग
इस मैराथन दौड़ में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी और बालिकाएं शामिल हुईं। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
सुनील राजभर और सोनी देवी ने लहराया परचम
प्रतियोगिता में लड़कों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के सुनील राजभर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
वहीं लड़कियों की श्रेणी में बनारस की सोनी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया।
विधायक डॉ. अनिल शर्मा ने किया संबोधित
इस अवसर पर टेकारी विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने शहीदों की स्मृति में गांव के प्रवेश द्वार पर शहीदों के नाम का गेट बनाने और गांव के स्कूल का नाम शहीद प्रमुख रामानंदन शर्मा के नाम पर रखने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया।
उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा।
पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अनिल शर्मा ने पूरा गांव के डीलर कपिल मांझी के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।
कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें:
-
मुसी मुखिया
-
पूर्व प्रमुख राकेश जी
-
उप मुखिया मनचल जी
-
नीरज शर्मा
-
अवनीश कुमार शर्मा
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। देखिए टेकारी से अजय सिंह की खास रिपोर्ट


2026031013053846215630.mp4
2026031013071913673282.mp4
20260310130844990474441.mp4