यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट 31102 द्वारा शशांक होटल में एजुकेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें लक्ष्य पूरा करने वाले अभिकर्ताओं को पुरस्कारों से नवाजा गया। उक्त अवसर पर अभिकर्ताओं को लक्ष्य पूरा करने के लिए शैक्षिक शिविर के माध्यम से तमाम तकनीकी जानकारियां प्रदान की गई।समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक एजेंसी नीरज कुमार ने मार्च समापन की सभी प्रतियोगिताओं को विस्तार से बताया एवं उपस्थित सभी अभिकर्ताओं को विजेता होने के गुण सिखाए। उक्त अवसर पर आयोजक विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह में शानदार प्रतियोगिता लांच की तथा वैष्णों देवी चलो प्रतियोगिता के लक्ष्य को पूरा करने का सभी से संकल्प कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा ने सभी अभिकर्ताओं के प्रयत्नों की सराहना करते हुए कहाकि कठिन परिश्रम एवं लगन से लक्ष्य को पूरा करना संभव है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260309210331903172832.mp4
2026030921041907188487.mp4
20260309210426186870743.mp4
20260309210431785783238.mp4
2026030921043714360651.mp4
20260309210442203120346.mp4
2026030921050503335700.mp4
20260309210511574347284.mp4
20260309210519867883181.mp4
20260309210530909757621.mp4